तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, कुछ समय पहले ही फ़ातेमीयून ब्रिगेड पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का टीज़र प्रकाशित हुआ है। “वक़्त बूदन” (एक समय था) नामक इस डॉक्यूमेंट्री में सरदार शहीद अबू हामिद को दिखाया गया है जो गोलान हाइट्स, सीरिया और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा के पास मौजूद हैं। यह वीडियो उस समय की है जब फ़ातेमीयून ब्रिगेड के कमांडर सरदार शहीद अबू हामिद अपने जियालों के साथ इस क्षेत्र को दौरा कर रहे थे। वक़्त बूदन” (एक समय था) नामक डॉक्यूमेंट्री सीरिया में फ़ातेमीयून ब्रिग्रेड की उपस्थिति को दिखाया गया है जिसके निर्देशक अब्बास वहाज हैं और निर्माता सासान फलाह फर हैं।
इस डॉक्यूमेंट्रीय के टीज़र के प्रकाशित होते ही लाखों की संख्या में सोशल मीडिया साइट पर इसको देखा गया और देखते ही देखते इसका टीज़र वायरल हो गया। इस बीच इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक ट्वीट आया जिसने ज़ायोनी मीडिया के ध्यान को अपनी ओर खींच लिया। द-यरूशलेम पोस्ट के स्तंभकार सेस फेंटज़्मैन, इस टीज़र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने फ़ातेमीयून ब्रिग्रेड के जियालों के द्वारा सीरिया में सैन्य अभ्यास किए जाने की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “फ़ातेमीयून ब्रिग्रेड की यह तस्वीरें, जो अल-बूकमाल के पास अभ्यास कर रहे हैं, एक भौगोलिक चुनौती है” फेंटज़्मैन ने समाचार पत्र की साइट पर भी लिखा है कि, फ़ातेमीयून ने मंगलवार को अपने ट्वीटर एकाउंट से एक वीडिया प्रकाशित किया है कि जो इस बात को दिखा रहा है कि फ़ातेमीयून ब्रिग्रेड के जवान गोलान हाइट्स के नज़दीक पहुंच गए हैं और वह दावा कर रहे हैं कि वह इस्राईल से युद्ध करने के लिए तैयार हैं। द-यरूशलेम पोस्ट के स्तंभकार ने यह भी लिखा कि, फ़ातेमीयून ने सीरिया में जारी युद्ध में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विशेषकर पालमीरा की अज़ादी में उनका मुख्य रोल था और अभी भी वह सीरिया में अभ्यास करने में व्यस्त हैं।